हल्द्वानी: जलभराव पर प्रशासन सख्त, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में नालियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बरसात के दौरान शहर के कई इलाकों में हो रहे जलभराव को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन के निरीक्षण में सामने आया कि जिन क्षेत्रों में पानी भर रहा है, वहां अधिकांश नालियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे बारिश का पानी निकासी नहीं हो पा रहा है इसी क्रम में सोमवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने ऊंचा पुल क्षेत्र में अभियान चलाकर नालियों पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद नालियों की सफाई और पुनर्निर्माण का कार्य भी शुरू करा दिया गया, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी सुचारु रूप से हो सके सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर में जहां-जहां जलभराव की समस्या सामने आएगी, वहां नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हर हाल में हटाया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि सार्वजनिक नालियों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें और जल निकासी व्यवस्था को बाधित न होने दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *