शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, कोतवाली में शादी पर अड़ी

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कोतवाली में पहुंची युवती ने अल्मोड़ा निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। युवती ने आरोप लगाया कि एक वर्ष पहले उसकी अल्मोड़ा निवासी युवक से दोस्ती हुई। धीरे – धीरे नजदीकियां बढ़ने पर युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कहा कि अब वह दो माह की गर्भवती है, और युवक उसके साथ शादी करने से मना कर रहा है।बताया कि युवक यहां हल्द्वानी में ही प्राइवेट जाब करता है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को कोतवाली बुलाकर उसे हिरासत में ले लिया। युवती का कहना था कि यदि युवक उसके साथ शादी नहीं करता है तो वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। सूचना पर युवक के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। पूरे दिन यह विवाद चलता रहा बाद में शाम को दोनों के बीच समझौता हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *