उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की ग्रीष्मकालीन परीक्षाएँ आज से प्रारम्भ

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की ग्रीष्मकालीन परीक्षाएँ आज, 20 जुलाई 2026 से प्रारम्भ हो गई हैं। ये परीक्षाएँ 27 अगस्त 2026 तक संचालित होंगी। इस परीक्षा में कुल 59,801 विद्यार्थी सम्मिलित हो रहे हैं, जिनमें 40,903 विद्यार्थी मुख्य परीक्षा, 18,700 विद्यार्थी बैक परीक्षा तथा 198 विद्यार्थी सुधार (Improvement) परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेशभर में 80 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 4 विशेष परीक्षा केन्द्र भी स्थापित किए गए हैं, जिनमें 2 कारागार (जेल) परीक्षा केन्द्र तथा 2 सैन्य (आर्मी) परीक्षा केन्द्र सम्मिलित हैं, जिससे सभी पात्र शिक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर उपलब्ध कराया जा सके।परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन हेतु विश्वविद्यालय ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की हैं। परीक्षा की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी द्वारा देहरादून के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों की एक टीम ने रामनगर, काशीपुर, बाजपुर, हल्दूचौड़, सितारगंज एवं खटीमा स्थित परीक्षा केन्द्रों का भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा संचालन का निरीक्षण किया।विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षा केन्द्रों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *