सड़क पर हुए गड्ढे में अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के निकट समान ले जा रहा ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है बुधवार शाम लगभग 6:30 बजे उजाला नगर निवासी आरिफ (45) पुत्र अब्दुल हाफिज सामान से भरे ई – रिक्शा को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल के निकट से गुजर रहे लिंक मार्ग पर जा रहे थे, तभी सड़क पर हुए गड्ढे में अनियंत्रित होकर ई – रिक्शा नहर में जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार आरिफ नहर में उतरकर अपना माल बचाने का प्रयास कर रहे थे, तभी चक्कर आने से वह वही नहर में गिर पड़े। मौके पर मौजूद युवकों ने उन्हें नहर से बाहर निकाल कर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां जांच करने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर सड़क खराब होने की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। वहीं आरिफ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *