परिजनों से हुआ विवाद तो युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, गौला पुल से लगाई छलांग

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में भाई से हुई कहासुनी के बाद युवती ने आत्मघाती खत्म उठाते हुए गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने उसे नदी से निकाला। युवती को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है जानकारी के अनुसार मुलरूप से किच्छा उधमसिंह नगर निवासी परिवार यहां इंद्रा नगर छोटी रोड में किराए पर रहता है। बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले वह परिवार के साथ बनभूलपुरा रहने आए थे। बुधवार की शाम वसीम की 20 वर्षीय बेटी घर में खाना बना रही थी कि तभी उसका अपने भाई से झगड़ा हो गया। भाई की बात उसे इतनी अखरी कि खाना बनाना छोड़ वह घर से बाहर निकल गईं। परिवार ने भी इसे भाई बहन का मामूली झगड़ा समझा, लेकिन युवती गौला पुल पहुँच गईं और पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने लड़की को नदी से निकाल कर सूचना पुलिस को दी। युवती का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement
Advertisement