दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहाँ मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार देर रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे परिसर में दहशत फैला दी. एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा अपने कमरे में बेड पर सो रही थी, तभी उसे जहरीले सांप ने डस लिया. छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर जिंदगी की जंग लड़ रही है. घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा और हॉस्टल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं मामला यूपी के अयोध्या का है राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा को सांप ने डस लिया। वह जयपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा सवाई माधोपुर की निवासी है। वह एमबीबीएस फाइनल वर्ष की छात्रा है। छात्रा का उपचार करने वाले चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बतायी है।कॉलेज प्रशासन ने घटना की जानकारी उसके स्वजनों को दी है, जिनके देर शाम तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही हैं। वहीं गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने छात्रा को लखनऊ रेफर कर दिया।जयपुर निवासी खुशी जैन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2022 बैच की छात्रा है। वह गंजा स्थित शैक्षिक परिसर स्थित इंटर्न छात्रावास में निवास करती है। खुशी रात में हास्टल के ग्राउंड फ्लोर पर आवंटित कक्ष में सो रही थी।रात करीब साढ़े तीन बजे उसके बेड पर चढ़ कर सांप ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी उसने अपनी रूम पार्टनर को दी तो उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में अधीक्षक डा. अरविंद कुमार की देखरेख में भर्ती कराया गया।डाॅ. अरविंद ने बताया कि छात्रा स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। वेंटिलेटर पर रख कर उपचार किया जा रहा था। दोपहर बाद केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया घटना के तुरंत बाद छात्राओं ने खुशी जैन को दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत इलाज शुरू किया. मेडिसिन विभाग की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. डॉक्टरों के अनुसार छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखकर उपचार किया जा रहा है.








