माणा हिमस्खलन अपडेट: 48 मजदूर बचाए गए, सात की तलाश जारी, ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

चमोली: माणा क्षेत्र में हुए भीषण हिमस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। शनिवार सुबह से अब तक नौ मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। इस दौरान एक घायल मजदूर को ज्योर्तिमठ लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। अब तक कुल 48 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि सात मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ आर्मी हेलीपेड पहुंचे, जहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बचाव कार्य में जुटी एजेंसियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू अभियान में कोई कोताही न बरती जाए।इस बीच, राहत कार्यों की निगरानी और स्थिति का आकलन करने के लिए जीओसी इन सी सेंट्रल कमांड, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जीओसी उत्तर भारत एरिया और डीजीबीआर आज माणा पहुंचने वाले हैं। मौसम अनुकूल रहने पर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता मौके पर ही मीडिया को राहत अभियान की स्थिति की जानकारी देंगे।प्रशासन और सेना की टीमें लगातार अभियान में जुटी हुई हैं, ताकि सभी मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement