शिल्पकार सेवा संस्थान की आम बैठक, गरीब बेटियों की शादी और मेधावी छात्रों की पढ़ाई का उठाएगा खर्च

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के राजेंद्र नगर स्थित शिल्पकार सेवा संस्थान की वार्षिक सार्वजनिक आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्थान के पिछले कार्यों, आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस दौरान संस्थान ने आर्थिक रूप से कमजोर शिल्पकार समाज की बेटियों के विवाह और मेधावी छात्रों की शिक्षा के लिए बड़ी घोषणा की राजेंद्र नगर वार्ड-12 में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त कैप्टन हरीश चंद्र ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर शिल्पकार समाज की दो बालिकाओं को विवाह के लिए पात्र पाए जाने पर संस्थान की ओर से आर्थिक सहयोग के रूप में शादी में उपयोग होने वाली एक आवश्यक सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।इसके साथ ही अध्यक्ष कैप्टन हरीश चंद्र ने कहा कि ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनकी शिक्षा का खर्च भी संस्थान वहन करेगा ताकि आर्थिक अभाव किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने। बैठक में संस्थान के पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज हित में नई योजनाएं संचालित करने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *