देवभूमि डिजिटल दीदी’ पुस्तक को मिली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना, पत्र भेजकर जताया आभार

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी (नैनीताल)।

उत्तराखंड में महिलाओं के डिजिटल सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर आधारित पुस्तक ‘देवभूमि डिजिटल दीदी’ को राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का विशेष प्रोत्साहन एवं शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ है हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) निवासी पुस्तक के लेखक श्री मनीष आर्य द्वारा प्रेषित ‘देवभूमि डिजिटल दीदी’ पुस्तक को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय (उत्तराखंड सरकार) द्वारा एक औपचारिक प्रशंसा पत्र जारी किया गया है।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने शासकीय पत्र के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लिखा है:

“मुझे आशा है कि यह पुस्तक महिलाओं को डिजिटल तकनीक, ऑनलाइन सेवाओं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें *आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने* में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी मुख्यमंत्री जी ने पत्र में लेखक के प्रयासों पर विश्वास जताते हुए आगे लिखा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी इसी प्रकार का आत्मीय स्नेह और सकारात्मक योगदान प्रदेश को प्राप्त होता रहेगा माननीय मुख्यमंत्री जी से मिले इस गरिमापूर्ण पत्र पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लेखक *श्री मनीष आर्य* ने कहा राज्य के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पुस्तक का स्वयं संज्ञान लेना और महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में इस प्रयास को सराहना मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। इसके साथ ही, मैं उत्तराखंड राज्य महिला उद्यमिता की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेनू अधिकारी जी का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने निरंतर मेरा मनोबल बढ़ाया, सही मार्गदर्शन प्रदान किया और महिलाओं को तकनीक व जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर दिया। मुख्यमंत्री जी के ये प्रेरणादायी शब्द और वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्रदेश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूती देंगे उल्लेखनीय है कि ‘देवभूमि डिजिटल दीदी’ पुस्तक प्रदेश की महिलाओं को डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन सेवाओं के सुरक्षित उपयोग और जनहितकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का एक अभिनव प्रयास है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *