लालकुआं- यहाँ पानी की टँकी से निकला सांपो का जखीरा, मचा हड़कंप।

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्दूचौड़ क्षेत्र के परमा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण ने अपने घर की अंडरग्राउंड पानी की टंकी खोली तो उसमें कई जहरीले सांप तैरते हुए दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला गया हल्दूचौड़ के परमा गांव निवासी मथुरा दत्त शनिवार को जैसे ही अपने घर की अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफाई के लिए पहुंचे और उन्होंने टंकी का ढक्कन खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। टंकी के पानी में एक दो नही बल्कि पांच जहरीले सांप तैर रहे थे।मथुरा दत्त ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानी पूर्वक अभियान चलाकर सांप और उसके चारों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक मौके पर चर्चा का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते टंकी नहीं खोली जाती तो यह घटना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी, क्योंकि इसी पानी का उपयोग घर में रोजमर्रा के कामों के लिए किया जाता है वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव सुरक्षित स्थानों की तलाश में घरों और पानी की टंकियों तक पहुंच सकते हैं।ऐसे में समय-समय पर पानी की टंकियों, स्टोर रूम और घर के आसपास की सफाई करते रहें तथा किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें। यह घटना पूरे परमा गांव और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement