हल्दूचौड़ स्कूल में दीपोत्सव की धूम: भव्य मेले में रंगारंग कार्यक्रम के बीच बच्चों और अभिभावकों ने की मस्ती, लजीज व्यंजनों व स्टॉल्स का उठाया लुत्फ

दीपक अधिकारी 

हल्द्वानी 

दीपावली के पावन पर्व पर हल्दूचौड़ स्थित जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में एक भव्य मेले और रंगारंग सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। नन्हें-मुन्नों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इस भव्य आयोजन में विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और नगरवासियों ने भी भारी संख्या में पहुंचकर दीपावली के इस उल्लास में सहभागिता की।

रोमांचक खेल और लजीज व्यंजनों की महक

मेले के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए कई रोमांचक खेल और गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके साथ ही, फूड स्टॉल्स पर भेलपुरी, गोलगप्पे, गर्मा-गरम पॉपकॉर्न और मोमोज जैसे लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए लोगों की खासी भीड़ जुटी।

उत्सवधर्मिता से सराबोर रहा विद्यालय परिसर

स्कूल की प्रबंधक शिप्रा जैन ने आयोजन के बारे में बताते हुए कहा कि दीपावली के उल्लास को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बच्चों के लिए मनोरंजक खेल, खान-पान के लजीज विकल्प और खरीदारी के बेहतरीन अवसर इस मेले की मुख्य विशेषता रहे। उन्होंने कहा कि इस अनूठी पहल से पूरे विद्यालय परिवार और शहरवासियों में एक यादगार व उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement