दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
शहर में एक 76 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुणा जोशी ने बताया कि कैमरी, बिलासपुर, जिला रामपुर निवासी जमीला का थ्रोट स्वाब सैंपल जांच में SARS CoV-2 पॉजिटिव पाया गया है महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर है उन्हें आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग और निगरानी के निर्देश दिए हैं।









