भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया बृक्षारोपण, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट जी ने “एक पेड़ मां के नाम” लगाने और पर्यावरण संरक्षण का किया आहृवान 

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 6 अगस्त 2026 को आज कालाढूंगी विधानसभा के विट्ठोरिया मण्डल के बूथ नंबर 156 के वासुदेवपुरम कॉलोनी में श्री शेर सिंह ऐरड़ा जी के निवास स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट जी के नेतृत्व व जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री प्रमोद बिष्ट जी के संरक्षण में आयोजित किया गया, आज के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट जी ने बीजेपी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उन्होंने सभी नागरिकों से आहवान किया कि अपनी मां के सम्मान या स्मृति में प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा लगाएं। और उन्होने कहा कि यह अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने का संकल्प है, बल्कि प्रकृति द्वारा बनाये गए जीवन चक्र को बचाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से कहा कि आज हम सब यहा एक विशेष उद्देश्य के लिए एकत्रित हुए हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर जो कि *विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2024* को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू हुआ था वो आज एक जन-आंदोलन बन चुका है उत्तराखंड के संदर्भ में जब हम माँ और पेड़ की बात करते हैं, तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। यह वही धरती है जहां “*सुंदरलाल बहुगुणा” और ‘गौरा देवी’* ने सन् 1973-1974 में पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू किया था और मातृशक्ति ने जंगलों को अपने बच्चों की तरह पाला था। यह वही देवभूमि है जहाँ हम ‘हरेला’ लोक-पर्व मनाकर प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं अंत में उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर यह प्रतिज्ञा लें कि हम अपनी माताओं के दीर्घायु और स्मृति में एक-एक पौधा अवश्य लगाएंगे और देवभूमि को ‘हरित उत्तराखंड, स्वच्छ उत्तराखंड’ बनाने में अपना योगदान देंगे आज के इस कार्यक्रम में बीजेपी उत्तराखंड प्रदेश किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष श्री सोबन सिंह नायक जी, प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य श्री दलीप सिंह जलाल जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री प्रमोद बिष्ट जी, मण्डल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री रामदत्त गहतोड़ी जी, बीजेपी के पूर्व मण्डल अध्यक्ष व वरिष्ठतम बीजेपी नेता श्री गणेश सिंह जीना जी, किसान मोर्चा के मण्डल IT सहसंयोजक सूबेदार श्री संजय सिंह राठौर जी, BLA 2 श्री हरीश जोशी जी, मण्डल IT सहयोजक किसान मोर्चा श्री विजय बिष्ट, बीजेपी कार्यकर्ता श्री ललित पांडे जी, वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता श्री विश्व प्रकाश डोभाल जी, श्री आर पी पंत जी, श्री के एन खुलबे जी, श्री नवीन ढेक जी, श्री प्रेम सिंह जी, श्री राजीव शर्मा जी, श्री प्रकाश सिंह बिष्ट जी, श्री किशन सिंह मालवाल जी, श्री केदारनाथ शर्मा जी, श्री त्रिभुवन उप्रेती जी, श्री दीवान सिंह रावत जी, श्री जोशी जी, श्री अजय सिंह ऐरड़ा जी, वासुदेवपुरम रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की महासचिव श्रीमती कमलेश कुंवर जी, श्रीमती हेमा बिष्ट जी, श्रीमती जानकी जोशी जी, श्रीमती ललिता ऐरड़ा जी, श्रीमती नमिता जोशी जी, श्रीमती नीमा पंत जी, श्रीमती दीपा परिहार जी, श्रीमती मीना रावत जी, श्रीमती बीना तिवारी जी, श्रीमती बीना पाण्डे जी, श्रीमती हेमा बिष्ट जी, श्रीमती सम्मी सरदार जी, श्रीमती दीपा मेहरा जी, श्रीमती दीपा तड़ियाल जी, श्रीमती शोभा गैड़ा जी, श्रीमती गायत्री जोशी जी, श्रीमती नीमा पंत जी, श्रीमती नीमा ओझा जी, श्रीमती देवकी रावत और समस्त बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *