पटाखों का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी 

बच्ची को बहलाकर शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया था युवक, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

 

काशीपुर के आईटीआई क्षेत्र में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से इलाके में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि एक युवक ने बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच देकर अपने झांसे में लिया और उसे शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, घटना 10 नवंबर की शाम करीब 6:15 बजे की है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि कॉलोनी निवासी नीरज उर्फ चेनू उर्फ पंकज पुत्र आलोक उनकी आठ वर्षीय बेटी को पटाखे दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह बच्ची को शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची बच्ची ने रोते हुए परिजनों को पूरी बात बताई। मासूम की आपबीती सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल बच्ची को लेकर आईटीआई कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना एसआई मीनाक्षी मनराल को सौंपी गई है। पुलिस ने नामजद आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement