हल्द्वानी में रैली के माध्यम से 2027 के चुनाव का शंखनाद कर गए खड़गे

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के रामलीला मैदान हल्द्वानी में आयोजित विजय शंखनाद रैली में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस और बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि आरएसएस और बीजेपी का कोई नेता ऐसा बताओ जो देश की आजादी के लिए जेल गया हो। भाजपा के नेता उस समय अंग्रेजों के चरणों पर बैठे हुए थे । कांग्रेस का आजादी का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान बचाने के लिए पूरे देश में पदयात्रा की। और बीजेपी संविधान के साथ खिलवाड़ करने में लगी है। उत्तराखंड राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए खड़गे ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास एक वॉशिंग मशीन है जो करप्ट लोगों को धो कर फिर गले लगा लेती है इसी प्रकार उन्होंने भ्रष्टाचारी लोगों को अपनी पार्टी में भर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम बिना सिफारिश, बिना भ्रष्टाचार के पारदर्शी नीति से मेरिट के आधार पर नौकरियां देंगे। जंतर मंतर में हुए युवाओं के धरने पर बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि छात्रों को पैलेट गन और लाठियां पर कीले लगाकर पीटा गया बद्रीनाथ,केदारनाथ और राम मंदिर में चन्दा चोरी पर भी उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। रैली के दौरान रामलीला मैदान कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहा। ग्राउंड के बाहर भी लोग खड़गे को सुनने के लिए आतुर नजर आए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement