गौलापार पहुंची कांवड़ियों की टोली, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र गोला पुल पर क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से किया कांवड़ियों का भव्य स्वागत, डीजे की धुन पर झूमते नजर आए भोले के भक्त

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

गौलापार पहुंची कांवड़ियों की टोली, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

गोला पुल पर क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से किया कांवड़ियों का भव्य स्वागत, डीजे की धुन पर झूमते नजर आए भोले के भक्त।

गौलापार। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबा गौलापार क्षेत्र उस समय पूरी तरह भक्तिमय हो उठा, जब कांवड़ लेकर भोले के भक्तों की टोलियां गोला पुल पहुंचीं। कांवड़ियों के पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे गोला पुल पर क्षेत्रवासियों ने कांवड़ियों का फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़ियों के स्वागत के दौरान पूरा वातावरण शिवभक्ति से सराबोर नजर आया डीजे की भक्तिमय धुनों पर भोले के भक्त नाचते-गाते हुए अपनी-अपनी टोलियों के साथ आगे बढ़े। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गोला पुल और आसपास का पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

मां कालीचौड़ धाम में कल होगा जलाभिषेक

मां कालीचौड़ धाम में जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर पहुंचे भोले अर्जुन बिष्ट, भोले महेश बिष्ट, भोले नितिन जोशी और भोले नयाल के साथ दो अन्य भोले भी कांवड़ यात्रा में शामिल हैं। सभी कांवड़िए कल सुबह मां कालीचौड़ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालुओं द्वारा लाए गए गंगाजल से सुबह करीब 5 बजे भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसको लेकर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

तीन मंदिरों में गूंजेगा हर-हर महादेव

गौलापार क्षेत्र के तीन प्रमुख मंदिरों—मां कालीचौड़ धाम, शिवालय कुंवरपुर और किशनपुर मंदिर—में कल सुबह भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। अलग-अलग टोलियों में पहुंचे कांवड़िए अपनी आस्था और श्रद्धा के साथ मंदिरों की ओर रवाना हो चुके हैं कांवड़ियों के गौलापार पहुंचते ही क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। गोला पुल से लेकर मंदिरों तक जगह-जगह श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला कल सुबह 5 बजे तीनों मंदिरों में जलाभिषेक के दौरान एक बार फिर पूरा गौलापार क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *