दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चौकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11.08.2026 को आनन्दपुर गैस गोदाम तिराहे के निकट पुलिस व एस०ओ०जी० टीम की संयुक्त चौकिंग के दौरान वाहन नं० UK04AS-2865 स्प्लेंडर प्लस मोटर साईकिल की चौकिंग करने पर वाहन में सवार व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 100.52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम विक्रम आर्या(29) पुत्र मोहन राम निवासी आनन्दपुर थाना मुखानी जनपद नैनीताल बताया।अभियुक्त के अवैध स्मैक कब्जे में रखने के दृष्टिगत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में हिरासत में लिया गया। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली हल्द्वानी में मु० एफआईआर नं0 272/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम विक्रम आर्या उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु मा० न्यायालय पेश किया जा रहा है।






