हल्द्वानी: मंडी समिति और फल-सब्जी फुटकर व्यापार समिति के संयुक्त प्रयास से 58 व्यापारियों के लाइसेंस नवीनीकृत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में सब्जी मंडी मंगलपड़ाव में आज फल-सब्जी फुटकर व्यापार समिति अध्यक्ष रूपेंद्र नागर द्वारा मंडी समिति के सहयोग से लाइसेंस नवीनीकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में मंडी समिति के सचिव भाई जी श्री भुवन नाथ गोस्वामी जी, श्री त्रिभुवन पांडे जी एवं श्री महेंद्र डंगवाल जी के सहयोग से कुल 58 व्यापारियों के लाइसेंस नवीनीकरण करवाए गए। इस सफल कैंप के लिए फल-सब्जी फुटकर व्यापार समिति ने मंडी समिति और उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस दौरान व्यापारी मरगूब अहमद, राम रूप गुप्ता, धर्मेंद्र साहू, अशोक कश्यप, मोहम्मद सफदर, जगदीश प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement