दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी नगर निगम कुमाऊं का सबसे बड़ा नगर निगम है। नगर निगम का दायरा बढ़ने के साथ ही विभागों और कर्मचारियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, जिसके चलते नैनीताल रोड स्थित मौजूदा नगर निगम भवन में जगह कम पड़ने लगी है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने भवन विस्तार का फैसला लिया है। सभागार के साथ ही अकाउंट डिपार्टमेंट और अन्य विभागों के लिए अलग भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सुभाष नगर में भी नगर निगम का एक नया कार्यालय खोला जा रहा है हल्द्वानी नगर निगम का लगातार विस्तार हो रहा है। नए क्षेत्र नगर निगम में शामिल होने के साथ ही काम का दायरा भी बढ़ा है। इसके चलते मौजूदा नगर निगम भवन में अलग-अलग विभागों के संचालन के लिए जगह की कमी महसूस की जा रही थी अब नगर निगम ने इसका समाधान निकालते हुए नई बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी भी दी जा चुकी है। नई बिल्डिंग में सभागार के साथ अकाउंट डिपार्टमेंट और अन्य विभागों के लिए कार्यालय बनाए जाएंगे इसके साथ ही सुभाष नगर में भी नगर निगम की ओर से एक अलग कार्यालय खोला जा रहा है, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और विभागीय कार्यों का संचालन भी सुचारू रूप से हो सके।नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते दायरे और बढ़ते काम के बोझ को देखते हुए कार्यालय का विस्तार जरूरी हो गया था। नई बिल्डिंग और अतिरिक्त कार्यालय बनने के बाद विभागों को पर्याप्त जगह मिलने के साथ ही आम लोगों को भी नगर निगम से जुड़ी सेवाओं के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।







