हल्द्वानी – 20 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे कुमाऊं के ट्रांसपोर्टर, पहाड़ों में माल परिवहन होगा प्रभावित

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कुमाऊं क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों ने पुलिस के कथित उत्पीड़न और ट्रकों की आवाजाही में लगातार आ रही बाधाओं के विरोध में 20 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि बार-बार की रोकटोक और चालान की कार्रवाई से परिवहन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।ट्रांसपोर्टरों ने मांग की है कि ट्रकों के चालान करने का अधिकार परिवहन विभाग तक ही सीमित रखा जाए। इसके अलावा वीकेंड के नाम पर ट्रकों की आवाजाही रोके जाने को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में माल पहुंचाने में पहले की तुलना में दो से तीन दिन का अतिरिक्त समय लग रहा है।ट्रांसपोर्टरों के मुताबिक माल की आवाजाही में देरी के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बार-बार होने वाली रोकटोक से न केवल वाहन संचालन प्रभावित हो रहा है, बल्कि परिवहन व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने सरकार से परिवहन व्यवसाय को मौजूदा मंदी से उबारने के लिए विशेष नीति बनाने की मांग की है। साथ ही सरकार और प्रशासन से उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने की अपील की गई है।ट्रांसपोर्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी जाएगी। हड़ताल से कुमाऊं में माल परिवहन प्रभावित होने की आशंका है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement