शिक्षक दिवस पर मनोज पाठक ने किया कालाढूंगी विधानसभा के गुरुजनों का भव्य सम्मान

Advertisement

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

Advertisement

कालाढूंगी पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर कालाढूंगी विधानसभा के भाजपा नेता श्री मनोज पाठक द्वारा क्षेत्र के शिक्षकों के सम्मान में भव्य “शिक्षक सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया समारोह में कालाढूंगी विधानसभा के विभिन्न विद्यालयों से आए दर्जनों सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर रमेश मठपाल, नीतू मठपाल, खष्टी बल्लभ जोशी, कुंदन, डोली तिवारी, सुनीता गिनती, भारती नेगी सहित कालाढूंगी क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के वास्तविक शिल्पकार हैं। एक शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान नहीं देता, बल्कि उनके भीतर संस्कार, अनुशासन, चरित्र, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है। हमारे शिक्षक अपने ज्ञान और समर्पण से आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि “गुरुजनों का सम्मान वास्तव में उस ज्ञान, संस्कार और मूल्यों का सम्मान है, जो हमें जीवन में सही दिशा प्रदान करते हैं। कालाढूंगी विधानसभा के शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना मेरे लिए सौभाग्य और गर्व का विषय है श्री पाठक ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जीवन शिक्षा, ज्ञान और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हमें शिक्षा के क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने तथा शिक्षकों के सम्मान को समाज में सर्वोच्च स्थान देने का प्रयास करना चाहिए समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन के लिए मनोज पाठक का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में गुरु-शिष्य परंपरा एवं शिक्षक सम्मान की भावना को भी मजबूत करते हैं।

Advertisement