दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी में यूजीसी के प्रस्तावित कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच ने प्रदर्शन किया। बुद्ध पार्क में प्रदर्शन के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के मुद्दे पर यूजीसी कानून का विरोध करते हुए लोकसभा, राज्यसभा और राज्य की विधानसभाओं में स्वर्ण समाज से जुड़े जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने ऐसे नेताओं के पुतले फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया बुद्ध पार्क में जुटे स्वर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी कानून को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आरक्षण के नाम पर लाया जा रहा यह कानून स्वर्ण समाज के हितों के खिलाफ है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा के साथ ही राज्य की विधानसभाओं में मौजूद स्वर्ण समाज के सांसद और विधायक इस मुद्दे पर अब तक मौन हैं। इसी के विरोध में स्वर्ण एकता मंच ने इन नेताओं के प्रतीकात्मक पुतले फूंके और उनसे अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों और आपत्तियों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।फिलहाल स्वर्ण एकता मंच ने यूजीसी कानून के विरोध में अपना प्रदर्शन तेज करने का ऐलान किया है। मंच का कहना है कि मांगों पर सुनवाई नहीं होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।


