हल्द्वानी : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस पर दलितों के अपमान और विभाजनकारी राजनीति करने का लगाया आरोप

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा… नितिन नबीन ने कांग्रेस पर दलितों के अपमान और विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया… उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे और उनके बयानों पर भी तीखा हमला बोला… नितिन नबीन ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में भगवान शंकर का वास है और इस भूमि का अपमान करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी… हल्द्वानी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक… मंच से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का कांग्रेस पर सीधा हमला… नितिन नबीन (मंच से सम्बोधित करते हुए) नितिन नबीन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने षड्यंत्र की राजनीति करने की कोशिश की है… उन्होंने कहा कि जिस भूमि से धर्म विशेष के नारे लगाए गए और देवभूमि का अपमान करने का काम किया गया, वह भूमि ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी… नितिन नवीन ने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी का मकसद सिर्फ सरकार बनाना या सत्ता हासिल करना नहीं है.. बल्कि एक सही विचारधारा को आगे बढ़ना और उसकी कसौटी पर खड़ा उतरना है, “उत्तराखंड देवभूमि है… इसके कण-कण में शंकर बसे हैं…” उन्होंने कहा : बीजेपी अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया… उन्होंने कहा कि दलितों का अपमान कांग्रेस के इतिहास का हिस्सा रहा है… नितिन नबीन ने देश के पहले कानून मंत्री और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए… उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने माउंटबेटन को पत्र लिखकर डॉ. अंबेडकर को चुनाव हराने की बात कही थी… “जिस दलित परिवार के बच्चे ने देश को एक दिशा दी, कांग्रेस ने उसी परिवार को अपमानित करने का काम किया…” नितिन नबीन ने राजस्थान का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर अपने ही दलित नेता के साथ मारपीट का आरोप लगाया… वहीं कर्नाटक के एक पूर्व दलित विधायक के घर को PFI से जुड़े दंगाइयों द्वारा जलाए जाने का दावा करते हुए कांग्रेस पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया… उन्होंने केरल का भी जिक्र किया और राहुल गांधी पर दलितों से जुड़े मामलों में आवाज नहीं उठाने का आरोप लगाया… बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की विभाजनकारी सोच से देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता… उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का इतिहास दलितों के अपमान से जुड़ा रहा हो, वह दलितों का सम्मान नहीं कर सकती… नितिन नबीन ने जम्मू-कश्मीर के वाल्मीकि समाज का मुद्दा भी उठाया… उन्होंने आरोप लगाया कि वहां वाल्मीकि समाज के पढ़े-लिखे बच्चों को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया गया और उन्हें सफाई के काम तक सीमित रहने के लिए मजबूर किया जाता था… “देश में अगर दलितों का सम्मान किसी ने किया है, तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।” कुल मिलाकर हल्द्वानी की बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निशाने पर कांग्रेस रही… दलित सम्मान, अंबेडकर और विभाजनकारी राजनीति के मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा… वहीं नितिन नबीन के इन आरोपों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार है

Advertisement