दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
महापौर गजराज सिंह बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने की विशेष पूजा
दीप प्रज्वलित कर स्वच्छता अभियान का किया उद्घाटन
हल्द्वानी मे नगर निगम काठगोदाम परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। महापौर गजराज सिंह बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत नगर निगम परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का भी शुभारंभ किया गया। महापौर और नगर आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया इस अवसर पर नगर निगम परिसर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित शहर के लिए नागरिकों के साथ-साथ नगर निगम कर्मचारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है अभियान के माध्यम से स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया गया कार्यक्रम के दौरान नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा शहर को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित पूजा और स्वच्छता कार्यक्रम से नगर निगम परिसर में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।



