दीपक अधिकारी
हल्द्वानी , कालाढूंगी
विधानसभा में समाजसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भाजपा नेता मनोज पाठक की पहल पर रविवार को बजूनियाहल्दू एवं पनियाली में ग्रामश्री सम्मान समारोह आयोजित किया गया। देवाशिष बैंक्वेट हॉल, पनियाली में आयोजित समारोह में समाजसेवा, जनकल्याण एवं ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सैकड़ों क्षेत्रवासियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि गांवों की वास्तविक पहचान वहां के कर्मठ, जागरूक और समाज के प्रति समर्पित लोगों से होती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले ऐसे व्यक्तित्व समाज की असली ताकत हैं। उन्हें सम्मान और पहचान दिलाना ही ग्रामश्री सम्मान की मूल भावना है पाठक ने कहा कि मेरा संकल्प है कि कालाढूंगी विधानसभा के गांवों में जनसहभागिता को बढ़ावा मिले और समाजहित में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उचित सम्मान मिले। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य, योग, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण एवं युवा मार्गदर्शन जैसे विषयों पर निरंतर सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं मनोज पाठक ने समारोह में उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों एवं सम्मानित व्यक्तित्वों का आभार व्यक्त किया।







