दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
01 अक्टूबर 2026। छात्र महासंघ चुनाव सत्र 2026-27 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के अधिकृत प्रत्याशी एवं जिला SFS संयोजक यतिन पांडे को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया अभाविप द्वारा यतिन पांडे को अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के पश्चात अध्यक्ष पद पर उनके पक्ष में किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया यतिन पांडे के निर्विरोध निर्वाचन पर अभाविप कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के बीच परिषद की सक्रियता, छात्रहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य तथा संगठन के प्रति विद्यार्थियों के विश्वास को दर्शाता है नवनिर्वाचित अध्यक्ष यतिन पांडे ने सभी छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा। छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण, विद्यार्थी हित एवं रचनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा अभाविप ने यतिन पांडे के निर्विरोध निर्वाचन को छात्र महासंघ के लिए नई जिम्मेदारी और सकारात्मक कार्य की शुरुआत बताया तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे विद्यार्थियों की आवाज को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।





