दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
जिले में तीन के वीकेंड होने के चलते नैनीताल,भीमताल कैंची धाम समेत कई अन्य पर्यटन स्थलों पर लाखों की संख्या में पर्यटक आ रहे हैं, बीते शुक्रवार को नैनीताल जिले में करीब एक लाख के आसपास पर्यटक पहुंचे है और कल रविवार को सभी पर्यटकों वापसी करेंगे ऐसे में नैनीताल एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने आज खुद फील्ड में उतरकर मोर्चा संभाला अपने अधीनस्थ की बुलेट में बैठकर काठगोदाम से लेकर भीमताल तिराहे तक उन्होंने यातायात व्यवस्था देखी उन्होंने बताया जनपद के अंदर लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचे हुए हैं जो आज देर शाम और कल को वापसी करेंगे ऐसे में यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि वापसी करने वाले पर्यटकों किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत का सामना करना ना पड़े,एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने आज शाम 5 :30 से लेकर रात 8 बजे तक और कल शाम 4 से लेकर 10 बजे तक नैनीताल और भीमताल से आने वाले पर्यटकों को एग्जिट कराया जाएगा,तो वही भीमताल और नैनीताल को जाने वाले पर्यटकों को फतेहपुर से होते वाया पटवाडांगर और कालाढूंगी के रास्ते भेजा जाएगा यह व्यवस्था इसलिए लागू की जा रही है क्योंकि लाखों की संख्या में पर्यटक अब वापसी करेंगे, साथ ही बढ़ते गाड़ियों के दबाव के चलते सटल सेवा की व्यवस्था भी की गई है जिसके जरिए पर्यटक इन तमाम पर्यटन स्थल को जा सकते हैं आज और कल का दिन पुलिस के लिए बेहद चुनौती भरा रहने वाला है





