हल्द्वानी :(बड़ी खबर) पुलिस चौकी के बगल में अवैध शराब, और पकड़ रहा प्रशासन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

अवैध रूप से शराब परोसने वालों के विरुद्ध संयुक्त प्रवर्तन अभियान

प्रशासन, नगर निगम एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज हल्द्वानी शहर के डेयरी गली (मंगल पड़ाव चौकी के पास) क्षेत्र में अवैध रूप से शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया जांच के दौरान डेयरी गली में कई रेस्टोरेंट्स में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। कुछ स्थानों पर ग्राहक और प्रतिष्ठान स्वामी टीम को देख कर मौके से फरार हो गए। क्षेत्र में तीन से अधिक स्थानों पर अवैध रूप से देसी एवं विदेशी शराब की पेटियाँ परोसी जा रही थीं।अभियान के दौरान तीन से अधिक पेटियाँ देसी एवं विदेशी शराब की जब्त की गईं। 2 प्रतिष्ठान संचालकों को मौके पर पकड़ा गया जबकि 6 अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा 8 उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध चालान जारी किया गया।संयुक्त प्रवर्तन टीम में ऋचा सिंह, नगर आयुक्त हल्द्वानी, गोपाल सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, राहुल शाह, एसडीएम हल्द्वानी एवं आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट तथा नगर निगम की टीम उपस्थित रही।यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण किया जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement