चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाला जन जागरण मार्च

दीपक अधिकारी 

हल्द्वानी 

हल्द्वानी में चुनाव आयोग के विरोध में कांग्रेस ने “वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” जन जागरण मार्च निकाला विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में आयोजित मार्च में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ये मार्च बुध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक निकाला गया जहां विधायक सुमित हृदयेश ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान किया और लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर बुध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक मार्च करते हुए पहुंचे इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियाद है। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची और वोट से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के चलते आम मतदाता के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि “वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement