हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे जूते और लाइफस्टाइल एक्सेसरीज

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी 

 

– तिकोनिया चौराहे के पास गुरु गोविंद सिंह टावर में शुरू हुआ शोरूम

– महिला, पुरुष और बच्चों के लिए फुटवियर की मिलेगी विस्तृत रेंज

हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रमुख व्यापारिक केंद्र हल्द्वानी में ब्रांडेड फुटवियर के बाजार को विस्तार देते हुए स्वदेशी फुटवियर कंपनी लिबर्टी शूज लिमिटेड ने अपने नए एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया है। शहर के तिकोनिया चौराहे के पास गुरु गोविंद सिंह टावर के ग्राउंड फ्लोर पर मैसर्स जायसवाल ट्रेडिंग के नाम से शुरू हुए इस शोरूम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए फुटवियर की विभिन्न रेंज उपलब्ध कराई गई हैं। इससे हल्द्वानी के साथ नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को भी ब्रांडेड जूते और लाइफस्टाइल एक्सेसरीज खरीदने का नया विकल्प मिलेगा। नए शोरूम में फैशन, स्टाइल और आराम को ध्यान में रखते हुए दैनिक उपयोग, ऑफिस, स्पोर्ट्स, स्कूल, पार्टी और सामाजिक समारोहों के लिए फुटवियर की रेंज रखी गई है। इसके अलावा कंपनी की एलएफओ लाइफस्टाइल एक्सेसरीज के तहत लेदर पर्स, वॉलेट, मोजे, स्कूल बैग, ट्रैवल बैग और ट्रॉली बैग भी उपलब्ध होंगे कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत और पसंद के अनुसार एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध कराना है। लिबर्टी शूज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमन बंसल ने कहा कि उत्तराखंड कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। राज्य में बढ़ती आबादी, पर्यटन गतिविधियों के विस्तार और ब्रांडेड फुटवियर के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए कंपनी अपने रिटेल नेटवर्क को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि लिबर्टी की पहचान स्टाइल, आराम, गुणवत्ता और उचित मूल्य के लिए रही है और कंपनी ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप अपने उत्पादों का विस्तार कर रही है। कंपनी के हेड रिटेल एंड चैनल रामनाथ शर्मा ने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं का प्रमुख व्यापारिक केंद्र होने के साथ आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण बाजार है। ऐसे में यहां नया एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू करना कंपनी की रिटेल विस्तार रणनीति का अहम हिस्सा है। उन्होंने बताया कि कंपनी उत्तराखंड के अन्य तेजी से विकसित हो रहे बाजारों में भी नए शोरूम खोलने की संभावनाओं पर काम कर रही है कंपनी के अनुसार, लिबर्टी शूज की स्थापना वर्ष 1954 में हुई थी। समय के साथ कंपनी ने अपने उत्पादों और फुटवियर तकनीक का विस्तार किया है, ताकि अलग-अलग आयु वर्ग और जरूरतों वाले ग्राहकों को विकल्प उपलब्ध कराए जा सकें। उत्तराखंड में देहरादून और रुड़की सहित विभिन्न स्थानों पर कंपनी की विनिर्माण इकाइयां भी स्थापित हैं। शोरूम संचालक मैसर्स जायसवाल ट्रेडिंग की ओर से कहा गया कि हल्द्वानी, नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाले फुटवियर, उचित मूल्य और अच्छी ग्राहक सेवा उपलब्ध कराना प्राथमिकता रहेगी। शोरूम के शुभारंभ अवसर पर कंपनी के हेड मर्चेंडाइजर विशाल पुंडीर, एएसएम राजेश सिंह सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement