हल्द्वानी में 23 वर्षीय महिला की मौत का मामला, आरोपी नईम उर्फ पहलवान गिरफ्तार

दीपक अधिकारी 

हल्द्वानी 

हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कालाढूंगी रोड स्थित गुरुद्वारा वाली गली में इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में नैनीताल पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पति रामचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया पुलिस के मुताबिक, टाउन धानमिल निवासी रामचंद्र ने 4 अक्टूबर 2026 को हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 3 अक्टूबर को नईम उर्फ नईम पहलवान द्वारा इलाज करने के दौरान उनकी पत्नी मीनाक्षी टम्टा की मौत हो गई शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए इसके बाद प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सुरागरसी और तलाश के बाद आरोपी नईम पहलवान को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाज के दौरान महिला की मौत की परिस्थितियों को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में हीरानगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल ललित गोस्वामी शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement