दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में इस साल फिर से महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक गोविंद दिगारी ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी गोविंद दिगारी ने बताया कि 23 से 27 अक्टूबर तक चलने वाला ये महोत्सव इस बार चौथी बार आयोजित किया जा रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी प्रयास है कि लोगों का अच्छा मनोरंजन हो और साथ ही अपनी लोक संस्कृति को बढ़ावा देकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड और पहाड़ की संस्कृति पर विशेष फोकस किया गया है। महोत्सव में पद्मश्री और जागरण सम्राट प्रीतम भरतवाण एक दिन अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके द्वारा जागर और उनके प्रसिद्ध लोकगीत सुनने को मिलेंगे। इसके अलावा पिथौरागढ़ से सातों-आठों का एक घंटे का विशेष कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें गौरा महेश्वर, लखिया भूत, हिरण-चित्तल और बैल बनने की पारंपरिक प्रस्तुति होगी कार्यक्रम में 25 अक्टूबर को प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर भी शामिल होंगी, जो उत्तराखंड के गीत और भजनों की प्रस्तुति देंगी स्थानीय कलाकारों के साथ आयोजक टीम भी अपनी प्रस्तुतियां देगी गोविंद दिगारी ने बताया कि 25 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होकर अपना आशीर्वाद देंगे इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से महोत्सव में पहुंचकर उत्तराखंड की संस्कृति का आनंद लेने की अपील की है वही कार्यक्रम संयोजक खुशी जोशी दिगारी ने कहा कि कुमाऊं द्वार की जो आधारशिला है वो कलाकारों का, कलाकारों के लिए, कलाकारों द्वारा हुआ एक महोत्सव है। इसमें उभरते हुए कलाकारों को विशेष मंच दिया जाता है दोनों संयोजकों ने कहा कि हल्द्वानी के लोगों के लिए ये सिर्फ मेला नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर है। उन्होंने सभी शहरवासियों से 5 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में परिवार सहित पहुंचने की अपील की है।




