रंजना फाउंडेशन शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी 

रंजना फाउंडेशन की संस्थापक ऋषिता शर्मा के साथ पवन शर्मा, कपिल पांडे, पंकज शर्मा एवं राजेश शर्मा द्वारा आज बच्चों के लिए एक छोटी-सी सार्थक पहल की गई इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए एक प्यारा-सा संदेश दिया गया “प्यारे बच्चों, खूब मन लगाकर पढ़ाई करो, अपने ज्ञान और मेहनत से अपने सपनों को साकार करो। जीवन में बड़े लक्ष्य रखो, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ो और एक दिन अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करो। याद रखना, आपकी मेहनत और शिक्षा ही आपके उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है रंजना फाउंडेशन का उद्देश्य है बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना, उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उनके सपनों को नई उड़ान देना हर बच्चे का भविष्य उज्ज्वल हो, यही हमारी कामना है। 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement