दो कैंसर मरीजों का मैक्स अस्पताल में सफल इलाज, डॉक्टरों न दिया गया जीवन

दीपक अधिकारी 

हल्द्वानी

हल्द्वानी के दो कैंसर पीड़ित मरीजों का मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली में सफलतापूर्वक इलाज किया गया है। डॉ. विवेक मंगला के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने आधुनिक चिकित्सा पद्धति और एडवांस सर्जिकल तकनीक की मदद से दोनों मरीजों का उपचार किया। इनमें 60 वर्षीय हंसी डांगी बाइल डक्ट यानी पित्त की नली के कैंसर, जबकि 61 वर्षीय मान सिंह रेक्टम यानी मलाशय के कैंसर से पीड़ित थे अस्पताल के मुताबिक, हंसी डांगी को कैंसर के कारण पीलिया और बुखार की शिकायत थी। सर्जरी से पहले उनकी स्थिति को स्थिर किया गया, जिसके बाद कैंसर प्रभावित हिस्से को हटाने की सर्जरी की गई। वहीं, मान सिंह को कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी देने के बाद लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के जरिए कैंसर प्रभावित हिस्से को हटाया गया अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के लिए डॉ. विवेक मंगला हर महीने के चौथे गुरुवार को हल्द्वानी में ओपीडी भी करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement