दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
करवा चौथ के अवसर पर सारखी सहयोग समिति की ओर से शिव गौरी बैंक्वेट हॉल में करवा चौथ क्वीन और डांडिया क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा, पारंपरिक परिधान तथा आकर्षक अंदाज से सभी का ध्यान खींचा प्रतियोगिता में मीना राणा ने करवा चौथ क्वीन का खिताब अपने नाम किया, जबकि राधा भट्ट डांडिया क्वीन चुनी गईं। इसके अलावा बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार रेखा रावत, बेस्ट ज्वेलरी का पुरस्कार कुसुम बोरा और बेस्ट कैटवॉक का पुरस्कार अमिता को दिया गया कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ त्योहार की खुशियों को आपस में साझा करना रहा।कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की और करवा चौथ के पर्व को यादगार बनाया इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष नीतू रौतेला सहित , प्रियंका रावत, अंजलि सनवाल, शिखा सिंह , सोमी, भावना, संगीता आर्या, मीनाक्षी पांडे, अल्का सिंह, शांति जीना और विशाल सिंह भोजक समेत कई लोग मौजूद रहे।





