हल्द्वानी: दिवाली की रात जिले में आग की 9 घटनाएं, फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से टला बड़ा नुकसान

दीपक अधिकारी 

हल्द्वानी 

हल्द्वानी: दीपावली की रात जहां जिलेभर में आतिशबाजी का दौर जारी था, वहीं आग लगने की घटनाओं ने अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी की परीक्षा ली। नैनीताल जिले में रविवार रात आग लगने की कुल नौ घटनाएं सामने आईं। हालांकि अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई और कर्मचारियों की तत्परता के चलते सभी घटनाओं पर समय रहते काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई और न ही किसी व्यक्ति या मवेशी के घायल होने की सूचना है मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि आग लगने की सर्वाधिक घटनाएं हल्द्वानी शहर में हुईं, जबकि भीमताल और कैंची धाम क्षेत्र में भी एक-एक अग्निकांड सामने आया कैंची धाम के समीप एक रेस्टोरेंट और मंदिर से सटे जंगल में आग लग गई, जबकि भीमताल में एक किसान का पॉलीहाउस आग की चपेट में आ गया वहीं हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सतवाल पेट्रोल पंप के पास अनाज से लदे खड़े ट्रक में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन हल्द्वानी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। विभाग के अनुसार, 8 नवंबर की रात 7:42 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया दीपावली की रात एक के बाद एक नौ अग्निकांड की घटनाओं के बीच अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग को फैलने से रोका। विभाग की मुस्तैदी से न केवल संभावित बड़े नुकसान को टाला गया, बल्कि किसी भी घटना को जनहानि में तब्दील नहीं होने दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement