हल्द्वानी: रामपुर रोड पर युवती को हेलमेट से पीटा, हंगामा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी 

कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के रामपुर रोड पर शनिवार देर रात एक युवक ने विवाद के बाद युवती को हेलमेट से बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी आरोपी ने गाली गलौज की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी ले गई। मेडिकल परीक्षण में शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की। आरोपी ऊर्जा निगम में संविदा कर्मचारी बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार, युवक देर रात नशे की हालत में चकलुवा से बाइक पर एक युवती को लेकर हल्द्वानी पहुंचा था। रामपुर रोड पर उसने बाइक रोकी और किसी बात को लेकर युवती से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने हेलमेट से युवती की पिटाई शुरू कर दी। इससे युवती लहूलुहान हो गई।मौके पर मौजूद लोगों ने जब युवती को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी उनके साथ भी गाली गलौज करने लगा। इसी बीच युवक के चार-पांच अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह युवती को वहां से सुरक्षित भेजा। घटना की सूचना मिलने पर टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर चौकी ले गई पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले युवती को अपनी पूर्व प्रेमिका बताया, जबकि बाद में उसे देह व्यापार में संलिप्त बताने लगा। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी शादीशुदा है। मेडिकल परीक्षण में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि युवती की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement