नैनीताल: ट्रैफिक व्यवस्था संभालने उतरे SDM नवाजिश खलिक, 85 वाहनों पर कार्रवाई

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी , नैनीताल

लंबे अवकाश के चलते सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए एसडीएम नवाजिश खलिक ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए कमान संभाली। उनके नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने तल्लीताल से हनुमानगढ़ी तक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 85 वाहनों के चालान किए गए। एसडीएम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सार्वजनिक मार्गों पर पार्किंग न करने की हिदायत दी प्रशासन का उद्देश्य पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही के बीच शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाना और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखना है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement