पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में जिला स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन

दीपक  अधिकारी

हल्द्वानी

पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में जिला शिक्षाधिकारी, नैनीताल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। इस भव्य एथलेटिक प्रतियोगिता में 8 विकास खंडों से करीब 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी उत्कृष्ट एथलेटिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल भावना को बढ़ावा देना और प्रतिस्पर्धात्मकता को जागृत करना था। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक आदि जैसे इवेंट आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं चेयरमैन पीसीटीएम नारायण पाल ने उद्घाटन के बाद प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने खेलकूद की महत्ता को समझाते हुए छात्रों को सलाह दी कि वे इसमें अपना भविष्य तलाशें। प्रतियोगिता के दौरान सुशील कुर, निर्भय पाल, हेमन्त कबडवाल, प्रकाश अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement