हल्द्वानी :(बड़ी खबर) चोरगलिया में लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट का भारी विरोध, फोर्स तैनात, हंगामा ही हंगामा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी : लालकुआं विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट को आज चोरगलिया में ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट रविवार को चोरगलिया पहुंचे जहां वह दुग्ध संघ के बोनस वितरण कार्यक्रम में पहुंचे ही थे की भारी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उन्होंने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों के भारी विरोध को भांपते हुए मौके पर पुलिस फोर्स भी एक्टिव हुआ, उन्होंने किसी तरह लोगों को समझाने बुझाने का काम किया लेकिन लोग नहीं माने विधायक के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे और यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। कई ग्रामीण विधायक की गाड़ी के आगे लेट गए जिनको पुलिस ने हटाया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे कई लोगों ने ग्रामीणों से विधायक की बात सुनने की अपील भी की लेकिन ग्रामीण आक्रोश में थे उन्होंने एक न सुनी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement