उत्तराखण्ड हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने केदारनाथ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के समर्थन में कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभा कर प्रचार प्रसार किया।

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने केदारनाथ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के समर्थन में कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभा कर प्रचार प्रसार किया। विधायक हृदयेश ने ग्राम दुर्गाधार, बोरा गांव, जागतोली समेत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उन्हें कांग्रेस की नीतियों और विकास योजनाओं की जानकारी दी।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे मनोज रावत को भारी मतों से विजय दिलाकर क्षेत्र के विकास की दिशा में कदम बढ़ाएं।सुमित हृदयेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने आम जनता की समस्याओं को अनदेखा किया है और विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत से केदारनाथ क्षेत्र में विकास की गति को नया आयाम मिलेगा और जन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा।विधायक सुमित हृदयेश के साथ उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे जिन्होंने इस जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement