उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यहां रिश्वत लेते यह अधिकारी गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर बड़ा प्रहार हुआ है। विजिलेंस ने हरिद्वार जिले के लक्सर स्थित बसेड़ी खादर चकबंदी कार्यालय में तैनात लेखपाल बृजमोहन सिंह को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।यह गिरफ्तारी एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि लेखपाल बृजमोहन सिंह उनकी मां के नाम पर प्रहलादपुर खानपुर स्थित कृषि भूमि को आबादी में बदलने के लिए रिश्वत मांग रहे थे।विजिलेंस विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सेक्टर देहरादून की टीम ने जाल बिछाया और लेखपाल को 2500 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के घर और अन्य संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी है।विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरुगेसन ने इस सफल ट्रैप के लिए टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का संदेह हो या वह रिश्वत मांगे, तो टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर सूचना दें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement