यूजर चार्ज नहीं देने वालों पर नगर निगम का शिकंजा, आरसी जारी

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी। नगर निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के यूजर चार्ज न देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले दो महीनों में 100 से अधिक दुकान और भवन स्वामियों के खिलाफ आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी की गई है। यह कार्रवाई उन लोगों पर की जा रही है जो पिछले दो सालों से यूजर चार्ज जमा नहीं कर रहे हैं। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के अनुसार, शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की सेवा शुरू की गई है, जिसके लिए यूजर चार्ज अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद कई लोग इस शुल्क का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ निगम ने अभियान चलाते हुए आरसी जारी की है। अब तक कई प्रतिष्ठानों ने आरसी मिलने के बाद शुल्क जमा कर दिया है। एमएनए विशाल मिश्रा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नगर निगम की इस सेवा का लाभ उठाएं और यूजर चार्ज समय पर जमा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए यह शुल्क अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसे अनदेखा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement