होटलों में सैक्स रैकेट…..इस हालत में मिले युवक-युवतियां, 17 गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह रैकेट बिहार के जहानाबाद में रेलवे स्टेशन के पास होटलों में चल रहा था। पुलिस ने दो होटल में छापेमारी करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें सात महिलाएं शामिल हैं। सभी की उम्र 20 साल से ऊपर बताई गई हैछापेमारी के दौरान होटल के कमरों से कई युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए लोगों को नगर थाने लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।इस कार्रवाई ने शहर के होटल मालिकों में हड़कंप मचा दिया है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि एक होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं।सूचना के बाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिंहा और नगर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल पर कार्रवाई की। इस दौरान होटल में काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें पुलिस को खदेड़ने के लिए हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा।छापेमारी दोपहर करीब डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक चली, और प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में अवैध गतिविधियों को लेकर अलर्ट की स्थिति बन गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement