होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई…202 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी सीज

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल। होली पर्व से पहले जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 202 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया गया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थ विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डॉ. जगदीश चंद्र (पुलिस अधीक्षक नैनीताल) एवं क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खनस्यूँ विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान सिमलिया बैण्ड से लगभग एक किलोमीटर नीचे खनस्यूँ-हल्द्वानी मार्ग पर एक लाल-काले रंग की स्कूटी (UK04TB-3162, टीवीएस एन्टॉर्क) पर सवार दो व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करते हुए पकड़े गए। संदेह होने पर स्कूटी की डिग्गी की तलाशी ली गई, जिसमें पन्नी सहित 202 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।बरामदगी के आधार पर थाना खनस्यूँ में मु0अ0सं0 02/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर लिया गया है। पुलिस अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। दोनों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त

दीपक थुआल पुत्र जमन चन्द्र, निवासी ग्राम हैड़ाखान, तहसील खनस्यूँ, जिला नैनीताल, उम्र 21 वर्ष।

हर्षित रावत पुत्र अर्जुन सिंह रावत, निवासी तल्ला कृष्णापुर, थाना तल्लीताल, जिला नैनीताल, उम्र 22 वर्ष।

पुलिस टीम

थानाध्यक्ष खनस्यूँ विजय पाल सिंह

कानि. बलवंत सिंह

कानि. मौ. नाजिर

कानि. अभिषेक मौर्य

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement