हल्द्वानी- यहां चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने की 35 पेटी अवैध शराब की बरामदगी

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

35 पेटी अवैध शराब की बरामदगी, गिरफ्तारी, वाहन सीज

श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा बीते दिवस अपराध गोष्ठी के दौरान सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों/शराब की तस्करी के विरुद्ध कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

इसी क्रम में हल्द्वानी पुलिस ने 02 मामलों में 35 पेटी अवैध शराब की बरामदगी की

– एफआईआर नं0 407/2024 बनाम अज्ञात कुल्यालपुरा रोड पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक खड़ी वाहन एक वैगनआर कार UK04D-7686 को चैक किये जाने पर 33 पेटियों में 1533 पैकेट माल्टा देशी शराब दबंग मसालेदार बरामद की गई।

– पुलिस द्वारा अज्ञात में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

 

पुलिस टीम-

1- व0उ0नि0 रोहताश सिह सागर कोतवाली हल्द्वानी

2- अ0उ0नि0 राजेन्द्र मेहरा चौकी टीपीनगर

3- एच0जी0 राजेन्द्र राणा चौकी टीपीनगर

 

2- एफआईआर नं0 406/2024 चौकी राजपुरा, पुलिस टीम द्वारा सुमित पाल पुत्र नेकपाल निवासी वार्ड नंबर 12 राजेन्द्र नगर राजपुरा के कब्जे से 100 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ सुमित पाल को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 नरेन्द्र कुमार – चौकी प्रभारी राजपुरा

2- हे0कानि राजेन्द्र राणा

3- कानि0 विजय भारद्वाज

Advertisement
Advertisement
Advertisement