हल्द्वानीः नर्स से छेड़छाड़ मामले में आया नया मोड़, उधार लिए थे रूपये

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में नर्स से जुड़े मामले में पुलिस की जांच में यह मामला लेन-देन का प्रतीत हो रहा है। इस मामले में अब दूसरे पक्ष ने भी मुखानी थाने में तहरीर दी है।बुधवार को कमलुवागांजा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर दी थी कि क्षेत्र का एक युवक उसकी पत्नी और परिवार का पीछा कर धमकी दे रहा है। तहरीर के अनुसार, युवक खुद को गैंगस्टर बताता है और पहले भी उसे व उसकी पत्नी को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दे चुका है। युवक की इन हरकतों के चलते उसकी पत्नी ने बीते आठ दिनों से अस्पताल जाना बंद कर दिया है।पुलिस जांच में पता चला है कि यह मामला लेन-देन का है। जांच के अनुसार, नर्स के पति ने अपने एक दोस्त से कुछ पैसे उधार लिए थे। जब दोस्त ने उधार का पैसा वापस मांगा, तो दोनों के बीच विवाद हो गया और यह रंजिश में बदल गया। मुखानी थाने के एसओ विजय मेहता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला लेन-देन का प्रतीत हो रहा है। दोनों पक्षों की तहरीरें मिली हैं और जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement