जिला पंचायत चुनाव का मामला विधानसभा सत्र में गूंजेगा 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव का मामला हाईकोर्ट में सुनवाई के साथ-साथ अब कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगा। कांग्रेस इस विधानसभा सत्र में इसको प्रमुखता से उठाने का काम करने वाली है हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि नैनीताल जिला पंचायत का मामला हो या फिर राज्य के कानून व्यवस्था इसके अलावा प्रदेश में आ रही प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ हल्द्वानी में अतिक्रमण के नाम पर लोगों के घर बर्बाद करने की सरकार की मंशा को कांग्रेस आई इस बार प्रखर तरीके से विधानसभा सत्र में उठाएंगे। इसके अलावा सुमित हृदेश ने नैनीताल पुलिस के कप्तान पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब हाई कोर्ट की फटकार के बाद नैनीताल पुलिस रेनकोट धारी गुंडों को गिरफ्तार करेगी या फिर कोई और बहना ढूंढेंगे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement