हल्द्वानीः कठायत ने संभाला उपायुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन कुमाऊं मंडल का कार्यभार

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

आज राजेन्द्र सिंह कठायत ने उपायुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, कुमाऊं मंडल, नैनीताल का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वे राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला, उत्तराखंड, रुद्रपुर में बीते तीन वर्षों तक उपायुक्त, विश्लेषणशाला के पद पर कार्यरत थे।पदभार संभालने के बाद कठायत ने कहा कि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन और उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही, खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना और उनका जनहित में अनुपालन सुनिश्चित करवाना विभाग का प्रमुख उद्देश्य है।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई खाद्य कारोबारकर्ता निर्धारित दिशा-निर्देशों और प्रावधानों का पालन करने में असफल रहता है, तो उनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 एवं नियम-विनियम 2011 के तहत मंडल स्तर पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement