वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कॉर्बेट हेरिटेज जंगल सफारी कालाढूंगी जोन का किया शुभारंभ

दीपक अधिकारी

कालाढूंगी

कॉर्बेट हेरिटेज जंगल सफारी कालाढूंगी जोन का वन मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। वन मंत्री ने कहा की कालाढूंगी सफारी जोन खुलने से यहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और आने वाले समय में यह जोन कालाढूंगी क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा । वही डीएफओ दीगांथ नायक ने कहा कि कालाढूंगी क्षेत्र कॉर्बेट हेरिटेज से जुडा होने के कारण इस सफारी जोन में पर्यटन की प्रबल संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जंगल सफारी मूसाबन्गर ब्रह्मबुबु मार्ग से नदी की तलहटी से होते हुए नलनी कक्ष संख्या 6 तक कराई जाएगी । मूसाबन्गर वन मोटर मार्ग से पवलगढ़ वन विश्राम गृह पर इसका निकासी गेट है और यह सफारी की कुल दूरी 23 किलोमीटर की रहेगी ।यह वन क्षेत्र जैव विविधता से परिपूर्ण है। इस दौरान नवनियुक्त गाइड को परिचय पत्र भी सौंप गए

Advertisement
Advertisement
Advertisement